मेरठ, अप्रैल 27 -- सर्राफा कारोबार में निवेश के नाम पर महिला से करीब 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक महिला समेत तीन आरोपियों के खिलाफ लोहियानगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुरी सुपरटेक ग्रीन विलेज सोसायटी निवासी अनिता सिंह ने बताया कि उनके पति भारतीय वायु सेना में कार्यरत थे और उनके निधन के बाद वह पेंशन के सहारे जीवनयापन कर रही हैं। आरोप है कि परिचित आशीष गुप्ता, उसकी पत्नी स्वाति गुप्ता और सर्राफा व्यापारी मयंक वर्मा का उनके घर आना-जाना था। तीनों ने मिलकर उन्हें सर्राफा कारोबार में पैसा लगाने पर निश्चित मुनाफा और भविष्य में फ्लैट दिलाने का भरोसा दिलाया।पीड़िता के अनुसार, भरोसे में आकर उन्होंने अलग-अलग समय पर करीब 10 लाख नकद और यूपीआई के माध्यम से दिए। इसके अलावा उनके सोने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.