पटना, जनवरी 20 -- मनेर पुलिस ने रविवार की रात को मनेर निवासी सर्राफा कारोबारी संजय सोनी से लूट और गोली मारने के मामले में आरोपित सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रामजीचक दीघा स्थित उसके घर से दबोच लिया। अनिल राय के पुत्र सन्नी की निशानदेही पर मनेर की टाटा कॉलोनी स्थित उसकी मौसी के घर से एक कट्टा और दो कारतूस बरामद हुए। 9 जनवरी को दुकान से घर लौटने के दौरान अपराधियों ने सर्राफा कारोबारी को लूट के दौरान गोली मारी थी। वहीं, इस मामले में आरोपित नीतीश कुमार को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। गिरफ्तारी के समय नीतीश और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुआ था। जिसमें पुलिस ने नीतीश के पैर में गोली मारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.