हाथरस, मार्च 2 -- हाथरस, संवाददाता। रविवार की रात को कोतवाली सदर क्षेत्र के लोहट बाजार में एक सर्राफा कारोबारी की बंद दुकान पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग दो दिन पूर्व लोहट बाजार में हुए झगड़े से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। रविवार रात को लोहट बाजार में एक सर्राफा कारोबारी सौरव अग्रवाल की बंद दुकान पर रविवार रात को दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घनी आबादी वाले इलाके में गोली की आवाज सुनते ही तमाम लोग एकत्रित हो गए। फायरिंग की घटना होने से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह फायरिंग दो दिन पहले शहर के लोहट बाजार में हुए एक झगड़े से जुड़ी बताई जा रही है। उस झगड़े के सिलसिले में पुलिस ने कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.