सर्राफा एसो. ने आबकारी मंत्री के समक्ष समस्याओं को रखेगा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 4 -- मुजफ्फरनगर। सर्राफा एसोसिएशन की सभा जिलाध्यक्ष पवन वर्मा की अध्यक्षता तथा अजय वर्मा व अनिल वर्मा के संचालन में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कस्बों में सर्राफा व्यापारियों की मजबूत एसोसिएशन के गठन पर उनका भव्य स्वागत किया। राकेश त्यागी ने घोषणा की कि व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल से मिलकर समस्याएं रखेगा। जिलाध्यक्ष पवन वर्मा ने धारा 411 के दुरुपयोग पर रोष व्यक्त किया। बैठक में सतीश मोहन, बोबी सर्राफ, प्रदीप वर्मा, अभिनव वर्मा सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: व्यापारी हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.