हापुड़, दिसम्बर 30 -- हापुड़ सर्राफा एसोसिएशन का सोमवार को सर्राफा बाजार में चुनाव संपन्न हुआ। इसमें शरद अग्रवाल को अध्यक्ष और वीरेंद्र कुमार पिल्लू को मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी नरेंद्र कंसल और शरद अग्रवाल ने बताया कि चुनाव में प्रधान पद पर शरद अग्रवाल गोपाल ज्वैलर्स को 126 मत मिले, जबकि गौरव को 67 मत मिले। उप प्रधान पद पर सनी जैन को 112 मत और जतिन गोयल को 81 मत मिले। मंत्री पद पर वीरेंद्र कुमार पिल्लू को 126 मत मिल, जबकि अमित शर्मा को 68 मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पर आयुष को 112 व हिमांशु को 81 मत मिले। उपमंत्री पद पर दीपक अग्रवाल, ऑडिटर पद पर निकेत सिंघल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सराफा कारोबारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.