श्रावस्ती, अप्रैल 13 -- श्रावस्ती। भिनगा में सोमवार को सर्राफा एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में सर्राफा एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री का चयन हुआ। जिला सर्राफा एसोसिएशन के चुनाव में आनंद उर्फ राजा सोनी को अध्यक्ष व आनंद सोनी को महामंत्री मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसी तरह अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में कोर कमेटी के अध्यक्ष शिव गोपाल सोनी, किशोर सोनी, पुनीत सोनी, राजेश उर्फ गुड्डू सोनी, घनश्याम सोनी, दिवाकर सोनी आदि सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोनार समागम में बस्ती के व्यापारियों ने उठाई आवाज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.