सासाराम, अक्टूबर 2 -- बिक्रमगंज, हिटी। विश्व वन्यजीव सप्ताह के पहले दिन वन प्रमंडल रोहतास के बिक्रमगंज वन परिक्षेत्र के बुढ़वल गांव में सर्प एवं सर्पदंश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सर्पों की पहचान, पारिस्थितिकी में उनकी भूमिका और सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। वन्यजीव बचावकर्ता एवं ग्रीन वाइल्ड फाउंडेशन के निदेशक शिवम कुमार ने कहा कि सभी सर्प विषैले नहीं होते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक और अंधविश्वास से बचने तथा पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर या आबादी के आसपास सर्प दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित वन्यजीव बचावकर्ता को सूचना दें। यह भी पढ़ें- Sas...