सर्प दंश से हर महीने एक से दो लोगों की हो रही मौत
जहानाबाद, अगस्त 30 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बारिश के मौसम में सांप फुफकारने लगा है। जिले में हर महीने औसतन एक से दो लोगों की सांप के डंसने से मौत हो रही है। हालांकि, जिला आपदा कार्यालय के रजिस्टर में ये आंकड़े प्राय: दर्ज नहीं होते। दरअसल, सांप काटने की स्थिति में लोग मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाते हैं। इसलिए पीड़ित परिवार को चार लाख की मदद भी नहीं मिल पाती है। यही नहीं सांप काटने के बाद लोग झांड़-फूक के चक्कर में भी वक्त जाया कर देते हैं। अगर समय रहते एंटी-वेनम इंजेक्शन लगवाएं तो अपनों को असमय खोने से लोग बच सकते हैं।
सर्पदंश की स्थिति में झाड़- फूंक से बचें जिला प्रशासन एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में एक महत्वपूर्ण जागरूकता संदेश जारी किया गया है। आम नागरिकों से सर्पदंश की घटनाओं के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने की अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.