सर्प दंश से युवक गम्भीर, जिला अस्पताल रेफर
देवरिया, मई 23 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक सर्प दंश से गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।लार क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8 बजे हीरा प्रसाद (45) पुत्र स्वर्गीय मिश्री प्रसाद निवासी बलुआ गौरी लार को एक जहरीले सांप ने काट लिया। घटना तब हुई जब वह अपने दरवाजे पर टहल रहा था। सांप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लार लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- कमरे में भूसा लेने गए युवक को सांप ने डसा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.