बांदा, जून 9 -- बांदा। एक युवक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में घर पर काम कर रही महिला को सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महोबा जिला के खन्ना थाना क्षेत्र के अटघार गांव निवासी गोरेलाल ने बताया कि उसका 24 वर्षीय छोटा भाई कृष्णकांत पुत्र पंचमलाल सोमवार रात घर के बाहर लघु शंका को जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े काले सांप पर उसने पैर रख दिया। इस पर सांप ने उसके बाए पैर में डस लिया। घर आए युवक ने बताया कि उसके पैर में कांटा लग गया है। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से डड़ियांव के वृद्ध व्यक्ति की मौत रोशनी में देखा तो सांप के काटने के निशान थे। घरवालों ने पहले घरेलू इलाज किया। हालत में सुधार न होने पर रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृ...