कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज गांव निवासी एक महिला की सोमवार शाम सर्प दंश से मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। असतुल्लागंज गांव की रहने वाली 45 वर्षीय बेलपति देवी पत्नी जगपत घरेलू महिला थीं। सोमवार की शाम वह किसी काम से खेतों की ओर गई थीं। वहां उनको जहरीले सांप ने काट लिया। सर्प दंश की खबर सुनकर महिला और उनके परिजनों के होश फाख्ता हो गई। परिवार वालों ने इलाज के साथ ही झाड़-फूंक भी कराया। इसके बावजूद महिला की सांसें थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से वृद्धा की मौत, मचा कोहराम पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.