मिर्जापुर, अप्रैल 2 -- ड्रमंडगंज,मिर्जापुर। क्षेत्र के गलरा गांव में बुधवार रात दस बजे के करीब घर के बाहर बैठी महिला को किसी सर्प ने डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी घर वालों को दी और कुछ ही देर में अचेत हो गई। परिजन निजी साधन से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर गए। जहां पर चिकित्सक के उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर घर लौट आई । गलरा गांव निवासी देवी प्रसाद वर्मा की 35 वर्षीया पत्नी शीला देवी बुधवार की रात दस बजे घर के दरवाजे पर बैठी थी l उसी दौरान सर्प ने महिला के दाहिने पैर में डस लिया। परिजनों को सर्प दंश की बात बताई और कुछ देर बाद महिला अचेत हो गई l परिजनों की सूचना पर पहुंचे गांव निवासी मनकामना मिश्रा अपने निजी साधन से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए।जहां डा. रीना सिंह की निगरानी में महिला को भर्ती कर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.