कौशाम्बी, नवम्बर 26 -- मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के पंवारा गांव निवासी 60 वर्षीय बट्टू किसानी करते थे। बुधवार की सुबह वह दैनिक क्रिया के लिए खेतों की ओर गए थे। वहां उनको सर्प ने काट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने झाड़-फूंक कराना शुरू कर दिया। इससे हालत बिगड़ती ही चली गई। काफी देर बाद डॉक्टर के बाद लेकर गए। वहां चेकअप कर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.