कौशाम्बी, जुलाई 7 -- चरवा के सैयद सरावां व सरायअकिल के धारूपुर में सर्प दंश से बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के धारूपुर निवासी विजय कुमार यादव उर्फ बिज्जू किसानी करते हैं। उन्होंने अपने घर में छप्पर डालकर हरी मिर्च की नर्सरी (बेहन) किया है। सोमवार रात को बारिश हुई तो नर्सरी में पानी भर गया था। पानी भरने से मिर्च के पौधे खराब न हों, इसीलिए रात नौ बजे के करीब उनकी 45 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी टार्च जलाकर पानी निकालने लगीं। इसी दौरान उनके हथेली में जहरीले सांप ने डस लिया। सुनीता के चीखने-चिल्लाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सुनीता को इलाज के लिए स्थानीय एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक दे...