चतरा, फरवरी 27 -- कुंदा प्रतिनिधि। कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत खपिया गांव के मेघरनिया टोला निवासी अंतू भारती की लगभग 17 वर्षीय पुत्री ललिता कुमारी की सर्प दंश के कारण मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, ललिता कुमारी घर के पास ही रास्ते में जा रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया।आनन-फानन में उसे इलाज के लिए प्रतापपुर स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए गया रेफर किया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ललिता कुमारी की मौत से परिवार में मातम छा गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.