चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पड़ाव क्षेत्र के चौरहट निवासी मोबीन मोहम्मद खान की जान राजकीय महिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की तत्परता और समय पर मिले उपचार से बच गई। स्वस्थ होने के बाद मोबीन के परिजनों ने गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके चतुर्वेदी का आभार व्यक्त किया।चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को चौरहट के समीप जंगल क्षेत्र में कार्य के दौरान मोबीन को जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया था। सांप के काटने के बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। शरीर नीला पड़ने लगा और आवाज भी बंद होने लगी। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से दो की जान गई तो गांव में मचा कोहराम अस्पताल पहुंचते ही बिना समय गंवाए उपचार शुरू करा...