बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता मटौंध थाना क्षेत्र के इंद्ररा पुरवा निवासी 22वर्षीय संध्या पत्नी प्रमोद शनिवार की सुबह खेत में गेहूं की फसल काट रही थी। तभी सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों को पता चला उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 7वर्षीय आयुष पुत्र रामनरेश शनिवार की सुबह घर पर खेल रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। हालत खराब होने पर घरवालों को पता चला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...