सर्प दंश से दो महिलाओं सहित तीन की मौत
बहराइच, मई 30 -- बहराइच, संवाददाता । भीषण गर्मी में सर्प बिल छोड़ कर बाहर बिलबिला रहे हैं। जिले के दो व एक बलरामपुर के सर्पदंश पीड़ित की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। विशेश्वरगंज थाने के रनियापुर गोबरहा में शुक्रवार की रात खेत गये रंजन कुमार (45) पुत्र मोहनलाल को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर किसान को मेडिकल कालेज लाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुर्तिहा कोतवाली के सेमरी घटही गांव में शुक्रवार की रात काशीराम की पत्नी कल्याणी देवी (48) घर में खाना बना रही थी। इस बीच महिला को सर्प ने डंस लिया। परिजन महिला को गम्भीर हालत में लेकर मेडिकल कालेज आये। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात इलाके के एक गांव में शुक्रवार की रात दुर्गा देवी (22) पत्नी काशीराम बेड पर सो रही थी। देर रात विषैले सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.