सर्प दंश से दो महिलाओं की मौत
फतेहपुर, अगस्त 5 -- खखरेरु। क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवो में सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना क्षेत्र के अंदमऊ गांव मंगलवार रात करीब एक बजे सोते समय 28 वर्षीय मोनी देवी पत्नी विष्णु सिंह को सर्प ने डस लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के तीन बच्चे है जिनमें आठ वर्षीय बेटी अंजलि, पांच वर्षीय शिवम और डेढ़ माह की मासूम बच्ची है। वहीं अहिरी का डेरा मजरा उकाथू गांव में बुधवार सुबह करीब छह बजे फुलिया देवी पत्नी स्वर्गीय मैकू पासवान खेत में धान की बेड़ काट रही थी। इसी दौरान उन्हें सर्प ने डस लिया। जब तक वो घर पहुंच परिजनों को जानकारी दे पाती उनकी खेत में ही मौत हो गई। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.