बहराइच, अप्रैल 23 -- कैसरगंज। कैसरगंज के ग्राम पंचायत नौगइया निवासी बब्बू सिंह पुत्र बृजेन्द्र सिंह (45) गुरुवार को अपने खेत में गेंहू कटवा रहे थे। तभी किसी जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया। लखनऊ जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : सर्पदंश से 9 वर्षीय मासूम की मौत यह भी पढ़ें- सांप काटने से युवक अचेत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.