सर्प दंश से अधेड़ की गई जान, कोहराम
कौशाम्बी, जून 26 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गड़रियापुर निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र अमर सिंह पटेल किसानी करते थे। गुरुवार की रात वह अपने घर की छत पर सो रहे थे। इस दौरान उनको सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने पहले झाड़-फूंक कराया। आराम नहीं मिलने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार की सुबह उनकी सांस थम गईं। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.