इटावा औरैया, अगस्त 22 -- उदी। पछायागांव के ग्राम बसवारा में आठ दिन पूर्व सर्प दंश की शिकार एक महिला की आज सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया । बताया गया है कि ग्राम बसवारा निवासी ब्रजेश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी प्रीति विगत 14 अगस्त की रात लगभग आठ बजे दरवाजे पर पड़ी झाड़ू उठा कर रखने जा रही थी कि तभी झाड़ू में छिपे सर्प से डस लिया था।स्वजन तत्काल प्रीति को जिलाचिकित्सालय इटावा ले गए थे।जहां से दूसरे दिन सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।जहां लगभग एक सप्ताह चले इलाज के बाद शनिवार प्रातः उसकी मौत हो गयी। सू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...