उरई, जुलाई 1 -- कोंच। संवाददाता ब्लॉक कोंच क्षेत्र के लौना गांव में बुधवार की रात एक 35 वर्षीय युवक को सर्प ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। झाड़फूंक के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, ग्राम लौना निवासी दिलीप पुत्र संतराम बीती रात घर में सो रहा था। घटना के समय गांव की बिजली आपूर्ति गुल थी। इसी दौरान वहां निकले एक जहरीले सर्प ने दिलीप को काट लिया और कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने में लग गए लेकिन हालत में सुधार होने के बजाय और बिगड़ने लगी। डर के मारे परिजन उसे सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। फिलहाल दिलीप की हालत में सुधार होना बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...