गोड्डा, जून 10 -- जिले के गोरसंडा गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना में सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम बच्ची अपने घर में बैठी हुई थी, तभी अचानक एक विषैले सांप ने उसे डस लिया। यह भी पढ़ें- सहरसा : झाड़-फूंक के भरोसे बुझ गया घर का चिरागघटना का विवरण शुरुआत में परिजनों को घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी और वह दर्द से कराहने लगी। इसके बाद परिजनों की नजर सर्पदंश के निशान पर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों में अफरा तफरी मच गई। परिजन बिना समय गंवाए बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उसका उपचार शुरू किया और उसकी स्थिति को नियंत्रित कर...