सर्पदंश से 50 वर्षीय बनवासी महिला की मौत
जमुई, जून 29 -- सोनो। निज संवाददाता सर्पदंश से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक महिला बटिया थाना क्षेत्र के नैयाडीह पंचायत स्थित कुसैया गांव के चिहराघाट टोला की सलोनी मुर्मू (50), पति रुबा मरांडी बताई गई है। घटना रविवार शाम की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य एक निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सलोनी मुर्मू गांव के चबूतरे की ओर से घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गेहूंमन (कोबरा) सांप ने उन्हें डंस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ज़हरीले जंतु के काटने से महिला की मौत, कोहराम महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.