समस्तीपुर, अप्रैल 28 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के महमद्दीपुर पंचायत स्थित चकला गांव में सर्पदंश से एक बालक की मौत हो गई। मृतक संजय राय का पौत्र और सौरव कुमार का इकलौता पुत्र शिवांश कुमार (5) था। बताया जाता है कि रविवार को शिवांश घर के आंगन में अकेले खेल रहा था। कुछ देर बाद उसने अपने दादी को इशारों से कुछ काट लेने का संकेत दिया। तहकीकात करने पर बालक की अंगुली पर घाव का निशान मिला। आनन-फानन में परिजनों उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सर्प दंश से बालक की मौत इकलौता अबोध बालक की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है जबकि परिजन सदमे में हैं। यह भी पढ़ें- सांप के काटने से धरहरा गांव की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.