सर्पदंश से 38 वर्षीय युवक की मौत
गुमला, जुलाई 25 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के नावाडीह फट्टी गांव निवासी 39 वर्षीय फूलचंद उरांव की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात्रि की है। जानकारी देते मृतक के भाई नायका उरांव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद घर में जमीन पर सो गए थे। रात करीब एक बजे फूलचंद अचानक उठे और परिजनों को बताया कि उन्हें किसी चीज ने काट लिया है। शुरुआत में सभी को लगा कि चूहे ने काटा होगा,इसलिए किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने शनिवार सुबह करीब छह बजे सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरो के द्वारा उपचार किया गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.