जहानाबाद, मई 14 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। खुदौरी पंचायत अंतर्गत छत्रु बीघा गांव में उन्नीस वर्षीय युवक रौनक कुमार की मौत बुधवार को सर्पदंश से होने से पूरे गांव में मातम पसरा गया। घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार की शाम में नहर पर टहलने गया था। इस दौरान झाड़ी से निकलकर सांप ने काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों द्वारा हुलासगंज सीएचसी में ले जाया गया लेकिन कोई दवा उपलब्ध नहीं रहने के कारण तुरंत रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...