सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सुपौल, सितम्बर 4 -- किशनपुर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के मेहासिमर पंचायत के वार्ड 7 में मंगलवार की देर रात सर्पदंश से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिकंदर दास के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार रोहित कुमार अपनी बड़ी बहन ज्योति कुमारी के साथ फूस के घर में सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे उसके कान में अचानक किसी चीज के काटने से तेज दर्द होने लगा। दर्द से परेशान रोहित दूसरे कमरे में सो रहे अपने माता-पिता के पास पहुंचा और बताया कि उसके कान में किसी चीज ने काट लिया है। उसने यह भी बताया कि कान से खून निकल रहा है और काफी दर्द हो रहा है। परिजनों के अनुसार उस समय उसकी मां फूलों देवी ने समझा कि नाखून लगने के कारण कान में चोट लगी होगी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.