गाजीपुर, मार्च 10 -- जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ानपुर गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय दीवार में रखी गोली (कंचा) निकालने गया सात वर्षीय बालक को सर्प ने डस लिया। इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बूढ़ानपुर गांव निवासी सात वर्षीय शुभम राजभर पुत्र सोनू राजभर घर के पास बच्चों के साथ गोली (कंचा) खेल रहा था। खेल के दौरान उसकी गोली दीवार की दरार में चली गई। जब वह दीवार में हाथ डालकर गोली निकालने गया, तभी वहां पहले से बैठे सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद शुभम जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन पहले उसे झाड़-फूंक कराने के लिए गांव के साधु के पास ले गए, लेकिन हालत बिगड़ती देख उसे तत्काल इलाज के लिए आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.