सर्पदंश से व्यक्ति की मौत
चंदौली, जून 6 -- चंदौली। सदर विकास खंड के नरायनपुर ग्राम निवासी बाबूलाल सोनकर 52 को शुक्रवार की रात शौच करने के दौरान जहरीले सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को होते ही आनन-फानन में झाड़-फूंक कराने के साथ ही उनको जिला अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिलापंचायत सदस्य रमेश यादव ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए अधिकारियों से वार्ता किया। उन्होंने बताया कि मृतक एक पैर से विकलांग था। वह आर्थिक रूप से अत्यंत गरीब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.