खगडि़या, अप्रैल 19 -- अलौली । एक प्रतिनिधि अलौली प्रखंड अंतर्गत रामपुर अलौली पंचायत के सोनमनकी मुसहरी गांव में रविवार को सर्पदंश से एक वृद्ध मूर्छित हो गया। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में अलौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 62 वर्षीय महेश्वर सदा अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया। जानकारी पर परिजनों ने अलौली सीएचसी में भर्ती कराया। इधर चिकिसक डॉ माधव मधुकर ने उसकी स्थिति में सुधार बताया है। यह भी पढ़ें- खगड़िया : सर्पदंश से वृद्ध हुआ मूर्छित, किया सीएचसी में भर्ती यह भी पढ़ें- जहरीले जंतु के काटने से युवक अचेत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.