आजमगढ़, जून 24 -- आजमगढ़, संवाददाता। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तलवा गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से वृद्ध की मौत हो गई। 65 वर्षीय छोटेलाल विश्वकर्मा रात में घर से शौच के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मौत की सूचना मिलने पर कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...