हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर। थाना बिवांर के चमरखन्ना गांव में बुधवार की शाम चार बजे खेतों में बेर बीन रही वृद्धा को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गांव निवासी स्व.मइयादीन अनुरागी की 60 वर्षीय पत्नी जाहरी बुधवार की शाम खेतों में बेर बीन रही थी, तभी उसे जहरीले सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...