चतरा, जनवरी 29 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के शाही गांव में बुधवार की देर शाम सांप काटने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती योगेंद्र महलाह की 18 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी है। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। वही स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती घर में सोई हुई थी। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया और वह गंभीर रूप से अचेत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.