सर्पदंश से युवती की मौत, परिजनों में कोहराम
सुल्तानपुर, जुलाई 20 -- सुलतानपुर, संवाददाता कोतवाली देहात क्षेत्र के भगवानपुर लोहरामऊ गांव में सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान गांव निवासी रामचरन की 19 वर्षीय पुत्री किरन के रूप में हुई है।किरन रविवार रात अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी। रात करीब 2 बजे उसे पैर में जलन और झुनझुनाहट महसूस हुई। जागने पर उसने पैर में किसी जंतु के काटने का निशान देखा और इसकी जानकारी तत्काल परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सर्पदंश की पुष्टि करते हुए उपचार शुरू किया। यह भी पढ़ें- Basti News: घर के अंदर सो रही युवती की सर्पदंश से मौत हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी सोमवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.