कोडरमा, मई 4 -- सतगावां निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में सोमवार को सर्पदंश की एक घटना सामने आई है, जिसमें 19 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान सागर दास 19 वर्ष के रूप में हुई है। सागर मूल रूप से कहीं और का निवासी है, लेकिन वर्तमान में वह शिवपुर स्थित अपने मामा पिंटू रविदास के घर में रह रहा था। सोमवार को वह घर के पास स्थित बगीचे की ओर घूमने गया था। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। सांप के डसने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां में भर्ती कराया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की स्थिति को नाजुक और शरीर में फैलते जहर के प्रभाव को देखते हुए,प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.