सर्पदंश से युवक और नवविवाहिता की मौत
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव निवासी 21 वर्षीय हर्ष पटेल की सर्पदंश से मौत हो गई। घर में सोते समय उसे सांप ने डस लिया था। देर से उपचार मिलने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं, हथगाम थाना क्षेत्र के मनमोहनपुर गांव में रिश्तेदारी में आई 19 वर्षीय नवविवाहिता कोमल देवी निवासी रसूलपुर असनी (हुसैनगंज) की भी सर्पदंश से मौत हो गई। आम निकालने के दौरान सांप ने उसके हाथ में डस लिया। सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोमल की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। यह भी पढ़ें- सहरसा: मूंग तोड़ने गई महिला की सर्पदंश से मौत यह भी पढ़ें- सहरसा: मूंग तोड़ने गई महिला की सर्पदंश से मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.