सर्पदंश से युवक अचेत, भर्ती
सोनभद्र, जून 30 -- म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र के सेवकामोड़ स्थित शराब की दुकान में कार्यरत सेल्समैन को सोमवार की रात सर्प ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया। विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के पकरी के कलिंजर गांव निवासी 19 वर्षीय अमित गुप्ता पुत्र दिनेश अपने बड़े भाई के साथ सेवकामोड़ स्थित शराब की दुकान पर कार्य करता है। सोमवार की रात विषैल सर्प ने उसे डस लिया। जानकारी होने पर सांप के डंसते ही उसके भाई ने सतर्कता दिखाते हुए सांप को पकड़कर एक डिब्बे में सुरक्षित बंद कर दिया। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से अमित को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉ. पल्लवी सिन्हा ने उसका उपचार शुरू किया। प्राथमिक उपचार और निगरानी के बाद मंगलवार सुबह उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.