सर्पदंश से मृतक के परिजनों को मिली चार लाख की सहायता, विधायक ने सौंपा चेक
अयोध्या, जून 25 -- बीकापुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम चंवरढार निवासी प्रभाकर तिवारी (45) की सर्पदंश से हुई मौत के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनके परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ मृतक के आवास पहुंचे और उनकी पत्नी सरिता तिवारी को सहायता राशि का चेक सौंपा। बताया गया कि शनिवार रात सर्पदंश की घटना में प्रभाकर तिवारी की मृत्यु हो गई थी। घटना की सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आर्थिक सहायता के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी, जिसके बाद सहायता राशि स्वीकृत हुई। विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.