देवरिया, जून 27 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी एक मासूम की मौत सर्पदंश से हो गई। रितिक (10) पुत्र पप्पू कुशवाहा दरवाजे पर बैठकर शाम को मोबाइल देख रहा था। अचानक उसने परिजनों को कुछ काट लेने की जानकारी दी।पता न लगने के कारण परिवार के सदस्य उसे पास के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां टिटनेस का इंजेक्शन लगाया गया। देर रात हालत खराब होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सर्पदंश की पुष्टि की। रितिक की इलाज के दौरान ही मौत हो गई।रितिक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 का छात्र था। यह भी पढ़ें- Chapra News सर्प दंश से मासूम बच्चे की मौत मासूम रितिक अपने परिवार का इकलौता चिराग था। मां तथा पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओपी शुक्ल मौके पर पहुंचकर परि...