सर्पदंश से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संभल, जून 3 -- घर में खेल रही मासूम को मंगलवार की शाम जहरीले सांप ने डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा निवासी संजय राना की पाँच वर्षीय बेटी रिया मंगलवार की शाम सात बजे घर में खेल रही थी। तभी उसके बाएं हाथ की उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया। बच्ची को लगा कि हाथ में चूहे ने काटा होगा इसलिए उसने किसी को नहीं बताया। काफी समय बाद पड़ोस के घर में खेलते समय पानी पीने पर मासूम बेहोश होने लगी। इसके बाद परिजन रात दस बजे सीएससी चन्दौसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से बालक की मौत लेकिन परिजन मासूम की जान बचाने के लिए सुबह तक दूर-दूर तक झाड़ फूंक वालों के पास घूमते रहे। लेकिन मासूम की जान नहीं बच पाई। वही ग्रामीणों ने सांप की तलाश के लिए घर की दीवार तक तोड़ दी जिसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.