सर्पदंश से महिला सहित दो की मौत
दरभंगा, अगस्त 29 -- संजय लाला,दरभंगा। जिले में सर्पदंश से महिला सहित दो लोगों की मौत हो गयी। डीएमसीएच में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सौंप दिया। मृतकों की पहचान मोरो थाना क्षेत्र के गोपालपुर वार्ड पांच निवासी नन्द किशोर राय (60) और सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा निवासी स्व. सोने लाल ठाकुर की पत्नी सुहागवती देवी (55) के रूप में की गयी है। मृतक नन्द किशोर राय के भतीजे अमरजीत राय ने बताया कि गत गुरुवार की शाम उनके चाचा घर से विशनपुर जाने के लिए पैदल निकले थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने डस लिया। जानकारी मिलने पर इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गांव लौटकर पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.