सर्पदंश से महिला सहित तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम
एटा, अगस्त 4 -- बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ती जा रही है। अलग-अलग जगह तीन लोगों को सर्प ने डस लिया। महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सोमवार शाम को थाना जैथरा के गांव फगनोल निवासी मौहरश्री (60) पत्नी राज बहादुर सिंह किसी काम से पड़ोसी के घर गई थी। अन्य महिलाओं के साथ चारपाई पर बैठकर बात कर रही थी। घर जाने के लिए जैसे ही चारपाई से नीचे पैर रखा। महिला को अचानक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजन पहले गांव में झाड-फूंक का इलाज करवाते रहे। महिला की हालत बिगड़ते देख परिजन चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना जैथरा के गांव रशीदपुर निवासी घनश्याम (58) पुत्र सुंदरलाल शनिवार को खेत के समीप बनी झोपड़ी में सो रहे थे। रात में सर्प ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन तत्काल अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देखते हुए हायर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.