मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजारी कलां गांव में सोमवार की रात आठ बजे सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर किया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। बंजारी कलां गांव निवासी रामनरेश की 35 वर्षीय पत्नी मीरा रात भोजन पकाने के लिए टोकरी में रखी सब्जी काटने जा रही थी। उसी दौरान टोकरी के पास छुपे सांप ने उसके दाएं हाथ में डस लिया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे छतरिहा गांव ले गए, लेकिन महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- सर्पदंश से महिला की बिगड़ी हालत,रेफर मंगलवार सुबह महिला की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां डॉ. आलोक सिंह यादव और डॉ. रीना सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.