गढ़वा, फरवरी 24 -- गढ़वा। पलामू जिलांतर्गत ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के करकट्टा गांव निवासी रामसुनेश मेहता कि पत्नी 65 वर्षीया शव्या देवी मंगलवार को सांप काटने से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शव्य अपने घर से खेत में मटर तोड़ने के लिए गई हुई थी। उसी दौरान सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.