चतरा, जून 26 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उरैली गांव में गुरुवार की अहले सुबह सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका दिनदयाल यादव के बड़े पुत्र रवि कुमार यादव की 35 वर्षीया पत्नी रंजू देवी है। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात रंजू देवी घर के बाहर मूंग के खेत की ओर मोबाईल से बात करते हुए गई थीं। अंधेरा होने के कारण उन्हें सांप के काटने का अहसास नहीं हुआ। वे वापस घर आकर छत पर बेटी के साथ सो गईं। सुबह जब मृतका की बेटी नींद से जागी और अपनी मां को भी जगाने लगी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर बच्ची ने अपने दादा-दादी और चाची को बुलाकर लाई। परिजन आनन-फानन में उसे हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस गांव पहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भे...