बांदा, अक्टूबर 4 -- बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम भुजरख निवासी 50 वर्षीय मालती देवी पत्नी शिवमंगल रविवार को दोपहर में घर पर बैठी थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके दाहिने हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...