बांदा, जून 28 -- बांदा, संवाददाता। भतीजी को विदा करने के बाद आंगन में सो रही महिला को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे रात में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही पर आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। कहा कि बाहर से 12 हजार की दवांए मंगाने के बाद रख ली गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी के बाद की घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के सोहाना गांव निवासी कालीचरन की भतीजी गीता की शुक्रवार को शादी थी। शनिवार को भतीजी को विदा किया गया। शादी में थक जाने के कारण उसकी 50 वर्षीय पत्नी शीला अपने पुत्र और बहू के साथ आंगन में अलग चारपााई में सो रही थी। तभी सर्प ने उसके कान में डस लिया। चीख सुनकर परिजनों की नीद खुल गई।...