छपरा, अप्रैल 26 -- मकेर । मकेर थाना क्षेत्र के रामपुर दर्प गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान भोला महतो की पत्नी बियफे देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर बियफे देवी अपने झोपड़ीनुमा घर में सो रही थीं, तभी एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पति को दी। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकेर ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.